शहर से गांव तक पहुंचा स्वास्थ्य का पहिया: सकर्रा में आयुर्वेदिक शिविर, 121 ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज

शिविर में जांच करती मेडिकल की टीम।

ब्लड प्रेशर, शुगर और मोटापे जैसी बीमारियों से बचाव के बताए उपाय, योग विशेषज्ञ ने सिखाए स्वस्थ जीवन के मंत्र

जांच के बाद दवा लेने की जानकारी प्रदान करती मेडिकल टीम।

यश विश्वकर्मा @ बिलासपुर। बिलासपुर के सकर्रा गांव पहुंचा शासकीय आयुर्वेद अस्पताल 121 ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज और योग का मंत्रबिलासपुर। आजकल ब्लड प्रेशर शुगर और मोटापे जैसी बीमारियां सिर्फ शहरों तक ही सीमित नहीं रह गई हैं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से अपने पैर पसार रही हैं। लोगों की बदलती जीवनशैली और खानपान इसका बड़ा कारण है। इन बीमारियों से ग्रामीणों को बचाने और उन्हें स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करने के लिए बिलासपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय बिलासपुर ने एक अच्छी पहल की है।बुधवार 3 जून को तखतपुर ब्लॉक के सकर्रा गांव में एक विशेष निशुल्क स्वास्थ्य और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सकर्रा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में लगाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों तक सीधे स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें आयुर्वेद तथा योग के फायदे बताना था। इस मौके पर डॉक्टरों की एक पूरी टीम अस्पताल से निकलकर सीधे गांव वालों के बीच पहुंची और उन्हें स्वास्थ्य परामर्श दिया।पूरे दिन चले इस शिविर में गांव के 121 लोग पहुंचे। इन सभी लोगों की निशुल्क जांच की गई और उनकी बीमारियों के अनुसार उन्हें आयुर्वेदिक दवाइयां भी बिल्कुल मुफ्त बांटी गईं। शिविर में आए मरीजों को डॉक्टरों ने बताया कि कैसे छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर वे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।इस शिविर का मुख्य आकर्षण योग परामर्श का सत्र रहा। योग विशेषज्ञ डॉ श्वेता मार्को (योग चिकित्सक)ने वहां मौजूद ग्रामीणों को योग परामर्श दिया एवं बताया कि आजकल की बीमारियों का सीधा संबंध हमारे रहन सहन से है। उन्होंने मोटापा हाई ब्लड प्रेशर शुगर थायरॉइड कब्ज और गठिया जैसी तकलीफों से जूझ रहे मरीजों को विशेष योगासन और प्राणायाम सिखाए। ग्रामीणों को यह समझाया गया कि अगर वे अपनी दिनचर्या में नियमित योग को शामिल कर लें तो उन्हें बार बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वे एक स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के इस पूरे अभियान में अस्पताल के स्टाफ ने दिन भर पूरी मेहनत की। शिविर के प्रभारी और आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ समीर तिवारी तथा डॉ अजय कुमार सिंह ने मरीजों को आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श कर दवाओं के सही उपयोग और परहेज की जानकारी भी दी गई।इस स्वास्थ्य टीम में डॉ घनश्याम (फार्मेकोविजिलेंस).. व आयुर्वेद के इंटर्न छात्र फार्मासिस्ट कुलदीप जांगड़े और वॉर्ड बॉय आत्माराम यादव भी मौजूद रहे। इन सभी ने मरीजों की मदद की और व्यवस्था संभालने में पूरा सहयोग दिया। इस सफल आयोजन के जरिए स्वास्थ्य विभाग ने यह संदेश दिया है कि आयुर्वेद और योग आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण बिना किसी खर्च के एक निरोगी और स्वस्थ जीवन शैली अपना सकते हैं।

गांव में ही मिल गई स्वास्थ्य सुविधा
* 121 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण
* नि:शुल्क आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण
* विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श
* बीमारियों की रोकथाम के बताए उपाय
* स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष चर्चा

चिकित्सकों की टीम ने संभाली जिम्मेदारी

शिविर प्रभारी एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. समीर तिवारी तथा डॉ. अजय कुमार सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी। इस दौरान डॉ. घनश्याम, आयुर्वेद इंटर्न छात्र, फार्मासिस्ट कुलदीप जांगड़े और वॉर्ड बॉय आत्माराम यादव ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को यह संदेश दिया कि आयुर्वेद और योग केवल उपचार नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार हैं। ऐसे शिविर ग्रामीणों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  • इन बीमारियों पर रहा विशेष फोकस
    ✔ हाई ब्लड प्रेशर
    ✔ डायबिटीज (शुगर)
    ✔ मोटापा
    ✔ थायरॉइड
    ✔ कब्ज
    ✔ गठिया एवं जोड़ों का दर्द
  • शिविर एक नजर में
    स्थान: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, सकरा
    आयोजक: शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर
    लाभार्थी: 121 ग्रामीण
    सेवाएं: स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं मुफ्त दवा वितरण
    विशेष आकर्षण: योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण

“नियमित योग, संतुलित आहार और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।”
डॉ. श्वेता मार्को, योग चिकित्सक