

पहली बार आयोजित ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में 12 टीमों की टक्कर, टीम एलिमिनेटर ने मारी बाजी
फ्री फायर टूर्नामेंट ने रचा नया इतिहास
प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, टिकरापारा की टीम बनी चैंपियन
होटल राजा में हुए रोमांचक मुकाबले, युवाओं के हुनर को मिला बड़ा मंच
बिलासपुर के युवाओं ने दिखाया गेमिंग का जलवा
फ्री फायर प्रतियोगिता में टीम एलिमिनेटर ने जीता खिताब, मिले 5 हजार रुपए
12 टीमों के बीच कांटे की टक्कर, आयोजकों ने कहा- युवाओं को मिलेगा लगातार मंच

यश विश्वकर्मा @ बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर अब पारंपरिक खेलों के साथ-साथ ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने लगा है। शहर में पहली बार आयोजित भव्य फ्री फायर ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। होटल राजा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची 12 टीमों ने हिस्सा लिया और रोमांचक मुकाबलों में अपने गेमिंग कौशल का प्रदर्शन किया।
कड़े मुकाबलों के बाद बिलासपुर के टिकरापारा की टीम एलिमिनेटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीम का नेतृत्व वासुदेव पांडेय ने किया, जबकि युवराज कुर्रे, मयंक मीरी और मयूर पटले ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई।
विजेता टीम को 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि और आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
युवाओं को मंच देने की पहल

कार्यक्रम के आयोजक एवं माँ भगवती मोबाइल के संचालक दीपक कुमार प्रजापति ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच और अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि ई-स्पोर्ट्स आज तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है, जिसमें युवा बेहतर भविष्य बना सकते हैं। इसी सोच के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आयोजन में इनका रहा योगदान
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में दीपक कुमार प्रजापति, किशन, राहुल, अमीन, विकास, अथर्व और पार्थ (टीम माँ भगवती मोबाइल) के साथ नरेंद्र मीरे (बजाज फाइनेंस बिलासपुर), शुभम साहू और मोहम्मद हसीब (टीम बजाज फाइनेंस बिलासपुर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।