

निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द मिलेगा नया और सुविधाजनक परिसर
अधिकारियों व पत्रकारों संग किया निरीक्षण, दिए सुधार के सुझाव
सप्ताहभर में तैयार होगा भवन, पत्रकारों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

गणेश विश्वकर्मा @ बिलासपुर। शहर के प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार दोपहर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने निर्माणाधीन प्रेस क्लब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अध्यक्ष अजीत मिश्रा से अब तक हुए कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया।
निरीक्षण के दौरान विधायक शुक्ला करीब आधे घंटे तक परिसर में मौजूद रहे और हर हिस्से को बारीकी से परखा। उन्होंने भवन की साज-सज्जा और उपयोगिता को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए, ताकि पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने बताया कि पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसी सप्ताह के भीतर भवन पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रेस क्लब को नया स्वरूप दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, दिलीप अग्रवाल, रवि शुक्ला, संतोष साहू, ओम अवस्थी, विकल्प तलवार, प्रवीण सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।