
लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर आयुष विभाग की कार्रवाई, निलंबन अवधि में जेवरा रहेगा मुख्यालय

यश विश्वकर्मा @ बिलासपुर। आयुष विभाग द्वारा संचालित स्पेशलिटी क्लिनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्हा में पदस्थ औषधालय सेवक कृष्ण कुमार वर्मा को कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि वे बिना सूचना के लंबे समय तक कार्यस्थल से अनुपस्थित रहे, जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित हुआ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला आयुष अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की है। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान कृष्ण कुमार वर्मा का मुख्यालय आयुर्वेद औषधालय जेवरा निर्धारित किया गया है।
आयुष विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवकों की अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।