

पार्थ विश्वकर्मा @ बिलासपुर। सीबीएसई से संबद्ध श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, तोरवा बिलासपुर का वार्षिक समारोह ‘LUMINOX-2026 : The Light From The Darkness’ 17 जनवरी (शनिवार) को शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन का भव्य मंच होटल रेड डायमंड, तोरवा में सजेगा, जहां विद्यार्थियों की प्रतिभा और संस्कारों का रंगारंग प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
शिक्षा, प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक के. श्रीनिवास, जबकि विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) गगन कुमार समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।
सम्मानित अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ेगा आयोजन का आकर्षण
समारोह में एम. विद्या सागर (एजीएम) और के. सुरेश कुमार (ईडी) की उपस्थिति रहेगी। वहीं पंकज तिवारी, विद्या सौरभ चतुर्वेदी और डी. बालाजी कुमार को डिस्टिंग्विश्ड गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है।
नृत्य-नाट्य से झलकेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा
वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राएं नृत्य, नाट्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
अभिभावकों के लिए खास आमंत्रण
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। ‘ल्यूमिनॉक्स-2026’ रोशनी, प्रतिभा और प्रेरणा का प्रतीक बनकर यादगार आयोजन बनने जा रहा है।