रायपुर में सीएम से मुलाकात के बाद कार्यक्रम पर लगी मुहर, डिप्टी सीएम अरुण साव की अध्यक्षता, प्रेस क्लब भवन के कायाकल्प के लिए सरकार ने खोला खजाना

यश विश्वकर्मा @ रायपुर/बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 26 जनवरी 2026 को बिलासपुर में आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे, जबकि डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
इसको लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अजित मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी सहित वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे। सभी ने मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे सीएम साय ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
सीएम ने दी बधाई, 26 जनवरी को बिलासपुर आने की सहमति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस क्लब के चुनाव में एकतरफा जीत पर पूरी कार्यकारिणी और विकास पैनल को बधाई दी। उन्होंने 26 जनवरी को बिलासपुर दौरे की सहमति देते हुए अपने निज सचिव दीपक अंधारे को कार्यक्रम दर्ज करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि पूरी टीम ने चुनाव में कड़ी मेहनत की, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। उन्होंने जानकारी दी कि बिलासपुर प्रेस क्लब भवन के नवीनीकरण के लिए राज्य सरकार की ओर से 30 लाख 41 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बजट भी उपलब्ध कराया जाएगा और संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

‘पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ’
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। राजधानी रायपुर के बाद बिलासपुर प्रदेश का प्रमुख शहर है। हाल ही में बिलासपुर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई है और आगे सरकार व मीडिया के बीच बेहतर संवाद और समन्वय के साथ विकास कार्य किए जाएंगे।
अध्यक्ष अजीत ने कहा – गरिमा और सुविधाएं बढ़ाना प्राथमिकता
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम द्वारा मिले स्नेह, सहयोग और भरोसे के लिए वे समस्त पत्रकार साथियों की ओर से आभार व्यक्त करते हैं। नई कार्यकारिणी की प्राथमिकता प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखना, पत्रकारों की सुविधाओं का विस्तार करना और संस्था को सशक्त, पारदर्शी व सक्रिय मंच के रूप में विकसित करना है। भवन का नवीनीकरण पत्रकारों के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा।
सचिव करिहार बोले – भवन के नवीनीकरण की स्वीकृति ऐतिहासिक कदम
सचिव संदीप करिहार ने कहा कि प्रेस क्लब भवन के नवीनीकरण की स्वीकृति पत्रकारों के लिए ऐतिहासिक कदम है। इससे बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ होंगी और कार्यक्षमता बढ़ेगी। नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संस्था की गरिमा को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में प्रशिक्षण, संवाद कार्यक्रम और सामाजिक सरोकार से जुड़े कई नवाचार किए जाएंगे।
ये रहे मौजूद
मुलाकात के दौरान अध्यक्ष अजित मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी, पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार निर्मल माणिक, मणिशंकर पांडेय, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार डॉ. पंकज कुमार झा, निज सचिव दीपक अंधारे, दिलीप अग्रवाल, जय शंकर पांडेय, रवि शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।