
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री और मनारा पहली बार आएंगे बिलासपुर में
बॉलीवुड तड़का और पारिवारिक मनोरंजन
कोरियोग्राफर देंगे प्रशिक्षण, डांडिया स्टेप्स की विशेष ट्रेनिंग, हर उम्र के लोगों के लिए मौका
यश विश्वकर्मा @ बिलासपुर। इस नवरात्रि पर बिलासपुर के लोगों के लिए एक खास तोहफा तैयार है। भाटिया फ्यूल्स के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मेगा रास डांडिया 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जो फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के खेल मैदान में 6 से 8 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार इवेंट को खास बनाने के लिए फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ फेम अभिनेत्री भाग्यश्री और मशहूर टीवी कलाकार मनारा चोपड़ा भी शहर में रास डांडिया की धुन पर थिरकेंगी।
यह पहला मौका होगा जब ये दोनों बॉलीवुड सितारे बिलासपुर के इस मेगा इवेंट में शामिल हो रहे हैं। हर साल भाटिया फ्यूल्स के इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं और पूरे प्रदेश में इसका इंतजार किया जाता है। इस बार भाग्यश्री और मनारा की उपस्थिति इसे और खास बना रही है, जहां लोग उनके साथ रास डांडिया का आनंद उठा सकेंगे।
बॉलीवुड का तड़का और पारिवारिक माहौल
नवरात्रि का यह तीन दिवसीय उत्सव न सिर्फ युवाओं बल्कि परिवारों के लिए भी खास होगा। इस इवेंट में पूरे परिवार को एक साथ गरबा और डांडिया करने का अवसर मिलेगा। विशाल पंडाल और भव्य मंच का निर्माण कार्य जोरों पर है और आकर्षक विद्युत सजावट से मैदान को सजाया जा रहा है।
कोरियोग्राफर देंगे खास प्रशिक्षण
डांडिया खेलने से पहले, प्रदेश के नामी कोरियोग्राफर विशेष प्रशिक्षण देंगे। जिससे डांडिया का हर स्टेप लोगों के लिए यादगार बन सके। पिछले 7 वर्षों से यह इवेंट हर साल बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाता है, जिसमें कई मशहूर टीवी कलाकार, फिल्म अभिनेत्रियां और सिंगर्स शामिल होते रहे हैं। इस बार भी आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और शहरवासी बेसब्री से इस शानदार इवेंट का इंतजार कर रहे हैं।