
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर। अवैध सम्बन्ध को लेकर एक भाई ने अपने ही साढू पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक कुंदन डोम आरोपी राजा डोम का सगा साढू भाई था। जिसका अवैध संबंध राजा डोम की बहन के साथ था। राजा ने कई बार कुंदन को समझाया, लेकिन राजा का साढू कुंदन अपनी गलत हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। शुक्रवार की रात को एक बार फिर राजा डोम ने कुंदन को अपनी बहन के घर में देख लिया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी राजा डोम ने साढ़ू कुंदन डोम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी भी घायल हुआ है। सूचना के कुछ ही घंटे में सकरी पुलिस ने आरोपी राजा डोम को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।