
16 जून को राजधानी में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाउस में हुई अहम बैठक, एक साथ रवाना होंगे सभी पदाधिकारी

यश विश्वकर्मा @ बिलासपुर। शिवसेना शिंदे गुट की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सर्किट हाउस, मुंगेली नाका चौक में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा ने की, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रम और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से 16 जून को रायपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के सभी पदाधिकारी रायपुर के कार्यक्रम में एक साथ शामिल होंगे। सभी पदाधिकारी 16 जून की सुबह 8 बजे नेहरू चौक, बिलासपुर से बाई रोड कार द्वारा राजधानी के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान संगठन की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी का संदेश देने पर जोर दिया गया।
बैठक में प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा, प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय सिंह चौहान, संभाग प्रमुख प्रभु वस्त्रकर, प्रदेश सचिव संतोष कौशल शामिल थे। जिला इकाई से मुकेश देवांगन एवं नवीन यादव (जिला अध्यक्ष), नगर उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, महिला संगठन से प्रदेश सचिव अनामिका अवस्थी, माधुरी शर्मा, रेवती यादव (जिला अध्यक्ष महिला), कविता शर्मा, सुषमा साहू (महिला नगर अध्यक्ष) और नीलमणि कौशिक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
संगठन के अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं में रोमेश शर्मा, श्यामू विश्वकर्मा, परदेसी साहू, अशोक निषाद, उमेश साहू, दिलीप देवांगन, द्वारिका वस्त्रकर, मुकेश कुमार निर्मलकर और अनिल कौशिक भी शामिल थे।
बैठक के दौरान रायपुर कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति भी तय की गई। अंत में प्रदेश महासचिव सुनील झा ने सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम में अनुशासन और सक्रियता के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया।