शिवसेना शिंदे की बैठक आयोजित, चुनावी तैयारियों पर हुई चर्चा

जिला प्रभारियों ने जारी किए दिशा-निर्देश, महापौर और पार्षद पद के लिए दावेदारी
अन्य क्षेत्रों से भी मिली दावेदारी, राष्ट्रीय प्रमुख के आगमन की तैयारी

छत्तीसगढ़ भवन में बैठक में उपस्थित होने पहुंचे पदाधिकारी।

यश विश्वकर्मा @ बिलासपुर। शिवसेना शिंदे के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 19 जनवरी को छत्तीसगढ़ भवन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा ने की। जिसमें आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में बिलासपुर जिले का प्रभार सुनील कुमार झा और धनंजय सिंह चौहान (प्रदेश उप प्रमुख) को सौंपा गया है। बैठक में प्रभारी अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए और पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने पर जोर दिया।

इन्होंने की महापौर पद के लिए दावेदारी
बिलासपुर नगर निगम महापौर पद के लिए नवीन यादव (जिला प्रमुख शहरी), मुकेश देवांगन (जिला प्रमुख ग्रामीण) और संतोष कौशल (प्रदेश प्रचार सचिव) ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। वहीं पार्षद पद के लिए कमलेश गुप्ता, संगीता सोनी, अशोक जड़िया, रजनीश वर्मा, आशीष यादव, रमेश शर्मा, और मीना साहू समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने आवेदन दिए।

अन्य क्षेत्रों से भी दावेदारी
तखतपुर, कोटा, बेलतरा, मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्र से भी जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी जताई। इन पर अंतिम निर्णय आगामी बैठक में लिया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रमुख के आगमन की तैयारी
बैठक में मार्च माह में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शिवसेना शिंदे के राष्ट्रीय प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आगमन की संभावित योजना पर चर्चा की गई। उनके आगमन से पहले संगठन को जिले में मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में ये रहे शामिल
इस अवसर पर सुनील कुमार झा प्रदेश महासचिव, धनंजय सिंह चौहान प्रदेश उप प्रमुख, प्रभु वस्त्रकर संभाग प्रभारी, संतोष कौशल प्रदेश प्रचार सचिव, नवीन यादव शहरी जिला प्रमुख, मुकेश देवांगन ग्रामीण जिला प्रमुख, अनामिका अवस्थी महिला सेना प्रदेश उप प्रमुख, मणिशंकर शर्मा जिला सलाहकार, अशोक निषाद, नीलमणि कौशिक जिला उप प्रमुख, कमलेश गुप्ता नगर उप प्रमुख, दिलीप देवांगन नगर उप प्रमुख, रोमेश शर्मा नगर महासचिव, नवल देवांगन जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुषमा साहू महिला सेना नगर प्रमुख, हेमलता देवांगन नगर उप प्रमुख महिला सेना आदि उपस्थित थे। सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने और चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने का संकल्प लिया गया।