
शिवसेना जिला प्रमुख नवीन यादव की जम्बो टीम तैयार
यश विश्वकर्मा @ बिलासपुर। रविवार 25 अगस्त को शिवसेना शिंदे की बिलासपुर नगर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें 9 सितंबर को हिंदू राष्ट्र की मांग और हिंदुत्व के मुद्दे पर होने वाले धरने की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार, बैठक में धरने की रूपरेखा तैयार की गई और इसके सुचारू संचालन के लिए कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
बैठक में नगर इकाई के कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए, नगर उप प्रमुख कमलेश गुप्ता के साथ दिलीप देवांगन को भी नगर उप प्रमुख बनाया गया। आशीष यादव के साथ अशोक जड़िया को नगर सचिव का पदभार सौंपा गया। इसके अलावा, महिला सेना में सुमन लता गुप्ता को नगर उप प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया। जोन प्रमुख के पद पर टेकचंद कौशिक और अजय यादव की नियुक्ति हुई, जबकि अमन यादव को वार्ड प्रमुख वार्ड नंबर 55 का प्रभार सौंपा गया।
जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार करते हुए संतोष यादव और नवल देवांगन को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
बैठक में न केवल धरने की तैयारियों पर जोर दिया गया, बल्कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। नए पदाधिकारियों के चयन से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। 9 सितंबर को होने वाले धरने में बड़े पैमाने पर जन समर्थन जुटाने की योजना है, जिसके लिए सभी पदाधिकारी पूरी तत्परता से जुट गए हैं।
शिवसेना शिंदे की यह पहल हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र की मांग के मुद्दे को लेकर संगठन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। इस धरने को लेकर बिलासपुर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, और इस धरने के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
बैठक में प्रदेश उप प्रमुख धनजय सिंह चौहान, जिला प्रमुख नवीन यादव, जिला उप प्रमुख नीलमणि कौशिक, जिला कार्यकारिणी सदस्य परदेसी साहू, नगर उप प्रमुख कमलेश गुप्ता, दिलीप देवांगन, नगर सचिव आशीष यादव, अशोक जड़िया, अजय पांडे, संतोष यादव, टेकचंद कौशिक, अमन यादव, अजय यादव महिला सेना से सुमन लता गुप्ता, आदित्य कछवाहा समेत आदि शिव सैनिक गण उपस्थित थे।