रावत नाच महोत्सव: प्रथम रहा ग्राम बसिया का दल

बिलासपुर। यादव समाज मस्तुरी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रावत नाच महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को हाईस्कूल मैदान मस्तूरी में आयोजित हुआ। इस अवसर पर महोत्सव की अध्यक्षता यादव समाज के संरक्षक व छत्तीसगढ़ शासन ले अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी ढालू अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य किरण यादव, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद विनोद सिंह, युवा नेता अमित यादव, चंद्रप्रकाश सूर्या समेत आदि उपस्थित रहे। महोत्सव के संयोजक दिलीप यादव, अध्यक्ष कन्हैया यादव, मनोज यादव, राहुल यादव समेत अन्य समिति के पदाधिकारियों के विशेष सहयोग से रावत नाच महोत्सव का परिणाम घोषित किया गया।

जिसमे पहला पुरस्कार ग्राम बसिया के दल को नगद राशि 15000 और शील्ड, दूसरा पुरस्कार खमतराई के दल को नगद राशि 11000 और शील्ड, तीसरा पुरस्कार परसदा के दल को नगद राशि 7000 और शील्ड, चौथा पुरस्कार सिलपहरी के दल को नगद राशि 5000 और शील्ड, पांचवा पुरस्कार तारबहार के दल को नगद राशि 4000 और शील्ड, छ्ठवा पुरस्कार मोपका के दल को नगद राशि 3000 और शील्ड, सातवाँ पुरस्कार भरनी के दल को नगद राशि 2000 और शील्ड, सांत्वना पुरस्कार दर्रीघाट के दल को नगद राशि 2100, पैधार के दल को नगद राशि 2100, बहतराई के दल को नगद राशि 2100, किरारी के दल को नगद राशि 1000, मस्तूरी के दल को नगद राशि 1000, भोथीडीह के दल को नगद राशि 1000 पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।