राष्ट्रीय किसान दिवस: भाजपा किसान मोर्चा के सह-कोषाध्यक्ष बीपी सिंह समेत 50 किसान हुए सम्मानित

बिलासपुर। शनिवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ॐ शांति कॉटेज मेडिटेशन सेंटर हेमुनगर के द्वारा अन्नदाता किसानों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भ्राता भाजपा किसान मोर्चा के सह-कोषाध्यक्ष बीपी सिंह, नारायण उभरानी समेत लगभग 50 किसान उपस्थित हुए। जिसमें श्री सिंह ने किसानों को छग शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे अवगत कराया। तत्पश्चात बीके श्याम द्वारा यौगिक खेती के बारे मे जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि एवं किसानों का श्रीफल, गमछा देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी बीके लता दीदी द्वारा परमात्म सन्देश व 3 दिवसीय शिविर का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी को संस्था के मुख्यालय माउन्ट आबू राजस्थान आने के लिए निमंत्रण दिया। जिससे कि सभी किसान भाई प्रफुल्लित हुए।