बीपी सिंह के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी का आतिशी स्वागत

स्वागत में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

बिलासपुर/रतनपुर। मंत्री बनने के बाद रतनपुर स्थित महामाया के दरबार पहुंचे मनेद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का रतनपुर पहुंचने पर देवरीखुर्द के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीपी सिंह के नेतृत्व में आतिशी स्वागत किया। रतनपुर प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर प्रांगण तक उनका का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया गया। इस दौरान फूल मालाओं, पुष्प वर्षा, ढोल-ताशों के साथ समर्थकों ने जगह-जगह तोरणद्वार लगा कर आतिशबाजी के साथ मंत्री जायसवाल का जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सह-कोषाध्यक्ष बीपी सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू कश्यप, युगल किशोर झा, शंभू दास मानिकपुरी, विक्की यादव, रमेश पांडेय, सुनील भोई, राजेश शिंदे, सुभाष जायसवाल, माधव सिंह, कमलेश चावड़ा, मोनू गुप्ता, एसपी सिंह, राजकुमार सिंह, बी नागेश्वर राव, मनोज सिंह, कुलदीप रजक, सुनील घोरे, आशीष साहू, दिनेश मानिकपुरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में रुके विकास को तेज किया गया है और आने वाले समय में पूरे प्रदेश के समग्र विकास को ओर गति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगवाई में मजबूत सरकार कार्यशील है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता से प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे है। श्री जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा संगठन के बड़े नेताओं व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप जो दायित्व उन्हें सौंपा गया, उस पर खरा उतरने के लिए वचनबद्ध हूँ।