

राजभवन पहुंचे विष्णु देव साय, सरकार बनाने के लिए पेश किया दावा
बिलासपुर/रायपुर। प्रदेश के नए मुखिया का नाम के ऐलान के साथ ही ये भी तय हो गया है कि प्रदेश में 2 उप मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद फैसला हुआ कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी विष्णुदेव साय संभालेंगे। तो उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी अरुण साव और विजय शर्मा संभालेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह होंगे। मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद विष्णु देव साय राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। साथ ही सरकार बनाने का दावा भी पेश किया।