
बिलासपुर। श्री शंकर, भूमिनाथ महादेव मंदिर डोंगाघाट कतियापारा जूना बिलासपुर से आए श्री राम संकीर्तन मंडली ने जसगीत से विभोर किया।

पत्रकार कॉलोनी नर्मदा नगर रोड में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार केशव शुक्ला के निवास पर अखंड ज्योति व जवारा स्थापित किया गया है। वहां शनिवार 21 अक्टूबर महासप्तमी की रात 7 बजे से 10 बजे तक माता सेवा जसगीत का गायन का आयोजन हुआ।
उल्लेखनीय है कि जसगीत का गायन मांदर (मांदल) की बजाय ढोलक, झांझ, मंजीरे के संगीत के साथ किया गया। सर्वप्रथम जसगीत “मोर आदि भवानी, तो ही ल सुमिरौं मैं” का गान किया गया। इसके बाद “बाजत ढोल-नगारे, मइया तोर दुआरे” का गान हुआ। इसके बाद तो माँ अम्बे की एक से एक गीत गाये गए।
मंडली में विजय रजक, लखन वर्मा, सहदेव देवांगन, संतोष यादव, दुलारी साहू, द्वारिका रजक, निर्मल, गोकुल प्रसाद गुप्ता, गोरेलाल गंगबोइर, कु.संध्या सिंह यादव व कमलेश भोई शामिल थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में गिरजा ठाकुर, संतोषी देवांगन, शिवमंगल, शिवनन्दन शुक्ला, बुक्स क्लिनिक के डॉयरेक्टर हितेश सिंह बिसेन, राजेश बंजारे, प्रीति शुक्ला, आकांक्षा शुक्ला, रामचन्द्र, शीला पाठक, शैलेष शुक्ला, जितेंद्र सिंह ठाकुर समेत आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
