खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की पुलिस कर रही तलाश

Demo pic

बिलासपुर। घर में पार्टी के बहाने बुलाकर युवती को बुलाया। खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया। इसके बाद बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। सरकंडा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को घर में पार्टी होने की जानकारी देकर उसमें शामिल होने के लिए बुलाया। युवती पार्टी में शामिल होने के लिए पति व बच्चों के संग आरोपी के घर पहुंची। पीड़िता को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया गया। इसके बाद उसे दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ आरोपियों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को जब होश आया और सुबह उठी तो उसके साथ बलात्कार होने का एहसास हुआ। बताया जाता है कि उस समय पीड़िता लोक लाज की डर से वापस अपने घर चली गई। इसके बाद उसने आकर सरकंडा थाने में आकर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 डी के तहत अपराध दर्ज करते हुए सुनील श्रीवास्तव नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सीताराम मीणा नामक दूसरा आरोपी फरार बताया जाता है। पुलिस दूसरे आरोपी को सरगर्मी से तलाश कर रही है।