

बिलासपुर। डी.पी. विप्र महाविद्यालय बिलासपुर व राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ स्वयं सेविका ने 75वें गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के परेड में बनिता प्रधान ने कमांडिंग की एवं परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश रमेशचंद्र सिन्हा द्वारा शील्ड व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुई। बनिता प्रधान विगत 4 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर निरंतर सेवा व योगदान करती आ रही है। डीपी कॉलेज की छात्रा बनिता प्रधान महाविद्यालय का भी नाम रोशन कर रही है। बनिता प्रधान की इस सफलता पर एन.एस.एस महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण दुबे तथा पुरुष कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर यूपेश कुमार, डाॅ. एम.एस. तम्बोली एवं प्राचार्य डॉ. अंजू शुक्ला और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा ने इस सफलता पर शुभकामनाएं दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।