कर्मचारी कांग्रेस के कैलेंडर का विधायक अमर अग्रवाल ने किया विमोचन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस संगठन के कैलेंडर नव वर्ष 2024 का विमोचन पूर्व मंत्री, विधायक अमर अग्रवाल के करकमलों से उनके निवास पर विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। नव वर्ष की बधाई देते हुए अमर अग्रवाल ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि नई सरकार कर्मचारियों के हितों का ही हमेशा ध्यान रखेंगे, संगठन के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र दवे द्वारा उनके समक्ष मांग रखी गई कि लंबित चार प्रतिशत महंगाई भत्ता कर्मचारियों को दिया जाए तथा बिलासपुर नगर को बी ग्रेड का दर्जा प्रदान करने के लिए पहल की जाए। विमोचन के अवसर पर संगठन की महिला पदाधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर विधायक अमर अग्रवाल का अभिनंदन किया गया। कैलेंडर विमोचन के अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी विनोद तिवारी, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सौमित्र मिश्रा, एसपी पटनवार जिला शाखा अध्यक्ष, अरुण पांडे जिला सचिव, एनके राठौर उपाध्यक्ष, संतोष यादव, सहाब खान, श्रीमती सपना तिवारी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती रेखा निराला, श्रीमती मीना डिक्सेना कोषाध्यक्ष, प्रशांत मोकाशे, एचडी अध्यक्ष अरविंद दिग्रसकर, महामंत्री कैलाश गजभिए, कार्यालय मंत्री महेंद्र केवत, कृष्ण कुमार दुबे, मनोज पांडे, राजेश वर्मा अध्यक्ष कोटा, भूपेश चंद्र पांडे अध्यक्ष कोटा तहसील, यूके शर्मा समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।